फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी आज: घर-घर में जन्मेंगे कन्हैया

विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए खरीदारी करते लोग। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
जन्माष्टमी आज: घर-घर में जन्मेंगे कन्हैया
विज्ञापन

साधु और गृहस्थ एक साथ रखेंगे व्रत, बाजारों में होती रही खरीदारी
बस्ती। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को लोग दिनभर पर्व की तैयारी करते रहे। बाजारों में देर रात तक लोगों ने खरीदारी की। इस बार वैष्णव यानी साधु और गृहस्थ एक ही दिन शुक्रवार को व्रत रखेंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर विशेष फलदायी योग बन रहे हैं। जन्माष्टमी व्रत रखने वाले 20 अगस्त को पारण कर सकते हैं।
शहर के मंदिरों को फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी लाइटों आदि से सजाकर भव्य रूप दे दिया गया है। शहर के कटरा, महरीखांवा मोहल्ला, गांधीनगर, रोडवेज, रेलवे स्टेशन के पास, मंगल बाजार, नई बाजार, पांडेय बाजार सहित प्रमुख मोहल्लों में आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। पुलिस लाइंस व कारागार में भी भव्य जन्मोत्सव मनाया जाएगा। थानों पर भी इसे लेकर तैयारियां की गई हैं, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।
विज्ञापन

...
खीरे के दाम बढ़े
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान खीरे का विशेष महत्व है। इस कारण जन्माष्टमी के दिन खीरे के दाम आसमान छूने लगते हैं। बृहस्पतिवार को ऐसा ही हुआ। कुछ दिनों पहले तक 20 रुपये किलो बिकने वाला खीरा 50 से 60 रुपये किलो बिका।
विज्ञापन

...
ऐसे करें व्रत पूजन
ज्योतिर्विद पंडित देवस्य मिश्र के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन प्रात : काल स्नान आदि के बाद पूजन-अर्चन कर व्रत का संकल्प लें। भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या चित्र स्थापित कर झांकी सजाएं। पूजन में देवकी, वसुदेव, बलदेव, नंद, यशोदा और लक्ष्मी, इन सबका नाम क्रमश : लेना चाहिए। मध्य रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव मनाएं। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में हुआ था, इस कारण रात में ही भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप को नहलाया जाता है और उन्हें नए वस्त्र अर्पित किए जाते हैं। इस दिन बाल गोपाल को पालने में झुलाने की भी परंपरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें