फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नकल विहीन परीक्षा के लिए केंद्रों पर लगाए जाएंगे जैमर

Sat, 17 Feb 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा कुशल व नकलविहीन कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा 22 केंद्रों पर 17 और 18 फरवरी को होगी। अनुमान है कि करीब 40 हजार 32 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि पहली बार पुलिस भर्ती परीक्षा में जैमर का उपयोग किया जाएगा। एक छोटा जैमर परीक्षा कक्ष के अंदर और बड़ा जैमर परीक्षा केंद्र परिसर में लगाया जाएगा। जैमर लगाने का उद्देश्य परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नकल रोकना है। सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 22 केंद्र बनाए गए हैं। चार पॉलियों में 40032 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो दिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक व तीन से पांच बजे तक होगी। हर एक पाली में 10,008 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

सरला इंटरनेशनल एकेडमी प्लास्टिक कांपलेक्स, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी रोडवेज, रामसहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर, किसान इंटर काॅलेज गोटवा, करमा देवी स्मृति महाविद्यालय, ओमनी एजुकेशनल एकेडमी संसारपुर, प्रद्युम्न सिंह शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान व फार्मेसी काॅलेज फुटहिया, आरसीसी पब्लिक स्कूल, हंसराज इंटर काॅलेज गनेशपुर, खैर इंटर काॅलेज बस्ती, जीआईसी व जीजीआईसी बस्ती को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा महिला महाविद्यालय कंपनीबाग, सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग, सेंट जेवियर्स स्कूल बस्ती, राजन महिला डिग्री कॉलेज द्विजेश मार्ग, एसकेपी इंटर काॅलेज बस्ती, यूनिक साइंस एकेडमी रौता, देशराज नारंग इंटर काॅलेज वाल्टरगंज को परीक्षा केंंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों को आठ सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक बाह्य और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि परीक्षा को कुशल पूर्वक कराने के लिए पर्याप्त पुलिस टीमें लगाई गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता गोपनीय ढंग से निरीक्षण करेंगे। एलआईयू, सर्विलांस सेल, स्वाॅट टीम भी सक्रिय रहेगी। साइबर सेल सोशल मीडिया की निगरानी करेगी।
परीक्षा से आधा घंटे पहले मिलेगा प्रवेश
परीक्षा शुरू होने से पहले आधा घंटे पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की आईरिस स्कैन कराने के बाद प्रवेश पत्र पर होलोग्राम चस्पा किया जाएगा। अभ्यर्थियों की पहचान की पुष्टि न होने पर उसके आधार कार्ड का प्रमाणीकरण किया जाएगा। यदि अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर किसी कारणवश फोटो नहीं लग पाया है, ऐसे अभ्यर्थियों को रिक्त स्थान पर फोटो चस्पा कराकर राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित कराना होगा। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
...
इन सामग्रियों पर रहेगा प्रतिबंध
अभ्यार्थियों को कागज, पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, सन ग्लासेस, कैप, आभूषण, फूड आइटम, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, घड़ी, किसी भी प्रकार की चाबी, ब्लूटूथ, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड व अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में लाना प्रतिबंध रहेगा।
..
कोट
परीक्षा के दौरान यातायात व्यस्त जरूर रहेगा, मगर किसी को आने-जाने से रोका नहीं जाएगा। क्योंकि सभी अभ्यर्थियों को समय से स्थल पर पहुंचना होगा। ऐसे में रूट डायवर्जन नहीं किया गया है। व्यवस्था में कहीं कोई व्यवधान न आए, इसके लिए जगह-जगह पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। अभ्यर्थियों को केंद्र की जानकारी देने में पुलिससहयोग करेगी।
विज्ञापन

-ओपी सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें