फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुबई से प्रेमी के घर पहुंची जालंधर की युवती की तबीयत बिगड़ी

Fri, 03 Nov 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

इलाज के बाद दुबौलिया थाने में प्रेमी के खिलाफ दी तहरीर
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व मुकर जाने का आरोप
एक हफ्ते से दुबौलिया थाने के रामनगर गांव के राजकुमार के घर पर रह रही है युवती
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। दुबई से शादी करने के लिए दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के प्रेमी के घर आई पंजाब के जालंधर की रहने वाली युवती की हालत बृहस्पतिवार सुबह खराब हो गई। यूपी-112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस उसे सीएचसी दुबौलिया ले गई। इलाज के बाद वह थाने पहुंची और प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, दहेज में कार व रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, तहरीर में युवती ने लिखा है कि वह दुबई में खाना बनाने का काम करती है। वहीं पर काम करने के दौरान उसकी मुलाकात दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी राजकुमार से हुई। आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर राजकुमार उसके साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगा। वहां उसने कहा कि विदेश में शादी नहीं हो सकती, इसलिए घर चलकर करेंगे। यह कहकर वह घर चला आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के मुताबिक उसने उसे भी बुला लिया और कहा कि 30 अक्तूबर को शादी करेगा। इस बीच वह अपने घर में भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। मगर, 29 अक्तूबर को राजकुमार परिवार वालों के साथ घर में ताला लगाकर फरार हो गया। उसका कहना है कि वह और उसके परिवार के लोग शादी करने के लिए 10 लाख रुपये और कार मांग रहे थे। थानाध्यक्ष इंद्र भूषण सिंह ने बताया कि जब यह युवती उक्त गांव में आई थी, तभी युवक से पासपोर्ट को लेकर कुछ विवाद हुआ था। युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया था। तहरीर के हिसाब से जांच की जा रही है। बता दें कि करीब एक हफ्ते से युवती राजकुमार के घर के बरामदे में अकेले रह रही है। आसपास के लोग कभी-कभार भोजन दे देते हैं। मगर, राजकुमार के परिवार के लोग उन्हें मना करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें