प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में हाईस्कूल की खुशी व नूपुर और इंटरमीडिएट के दीपक व जया को मिली जगह
हाईस्कूल में 89.86 और इंटरमीडिएट में 81.30 प्रतिशत बच्चों ने उत्तीर्ण की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की परीक्षा में हर्रैया के हाजी मोहम्मद इंटर कॉलेज की छात्रा खुशी त्रिपाठी ने 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त जिला टॉप किया है। इंटरमीडिएट में राम सुभाष चौधरी इंटर कॉलेज चैसार की जया पाठक व गजाधर सिंह एकेडमी मुरादपुर हर्रैया दीपक मौर्य ने 96.00-96.00 प्रतिशत प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिला टॉप किया है। उर्वरक व्यवसायी की बेटी खुशी ने हाईस्कूल की प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है। जबकि इंटरमीडिएट की प्रदेश स्तरीय सूची में दीपक व जया ने संयुक्त रूप से 10वां स्थान प्राप्त किया है। दीपक के पिता मुंबई में ठेला चलाते हैं। जया के पिता अधिवक्ता हैं।
हर्रैया क्षेत्र के ही डीआरसी राष्ट्रीय सैनिक विद्यालय भीटी मिश्र की नूपुर पांडेय ने 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शिक्षक की बेटी नूपुर ने प्रदेश स्तरीय सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा परिणाम पर गौर करें तो ग्रामीण इलाकों के विद्यालयों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। शहर के दो विद्यालयों को छोड़ दिया जाए तो अन्य के विद्यार्थी टॉपटेन सूची में जगह नहीं बना पाए।
उल्लेखनीय है कि इस बार बोर्ड परीक्षा में कुल 78877 हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। हाईस्कूल की परीक्षा में 42866 हजार बच्चों ने हिस्सा लिया। इसके सापेक्ष करीब 89.86 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 36711 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। इसके सापेक्ष 81.30 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
..
हाईस्कूल के होनहार
छात्र का नाम प्रतिशत स्थान विद्यालय का नाम
खुशी त्रिपाठी 97.17 प्रथम हाजी मोहम्मद इंटर कॉलेज हर्रैया।
नूपुर पांडेय 96.83 द्वितीय डीआरसी राष्ट्रीय सैनिक विद्यालय भीटी मिश्र।
दिव्या शुक्ला 96.00 तृतीय हाजी मोहम्मद इंटर कॉलेज हर्रैया।
प्रतिष्ठा चौधरी 95.83 चतुर्थ मां गायत्री इंटर कॉलेज कप्तानगंज।
शिवांश पांडेय 95.83 चतुर्थ महेश प्रताप इंटर कॉलेज रुधौली।
आकर्ष शुक्ला 95.83 चतुर्थ हाजी मोहम्मद इंटर कॉलेज हर्रैया।
अर्चिता वर्मा 95.67 पंचम हाजी मोहम्मद इंटर कॉलेज हर्रैया।
प्रशांत मौर्या 95.67 पंचम बद्री प्रसाद मौर्या इंटर कॉलेज चिलमा।
रुद्र प्रताप 95.17 षष्ठम भागीरथ इंटर कॉलेज पंखोवारी।
मोहम्मद मोशीर 95.17 षष्ठम आरएसआरएनसी इंटर कॉलेज देवमी।
तनु 95.17 षष्ठम राम पियारे चौधरी इंटर काॅलेज रेहरवा।
दिव्यांशी श्रीवास्तव 95.00 सप्तम आदर्श इंटर कॉलेज मखौड़ाधाम।
सौरभी यादव 95.00 सप्तम यूएसएसएन इंटर कॉलेज रामरेखा, अमोढ़ा।
रमेश कुमार 95.00 सप्तम एचएलवी इंटर कॉलेज हलुआ।
अंजली 95.00 सप्तम बाबा बैजनाथ इंटर कॉलेज।
रविशंकर चौधरी 95.00 सप्तम घिसियावन प्रसाद इंटर कॉलेज सिकटा।
शिवा पटेल 94.83 अष्टम एवी इंटर कॉलेज बिहरा बाजार।
हर्ष दुबे 94.83 अष्टम आरकेवीएस इंटर कॉलेज थान्हेखास हर्रैया।
अनुराग यादव 94.83 अष्टम एसआर इंटर कॉलेज असनहरा बेलसड़।
सरिता साहनी 94.83 अष्टम चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज इटबहरा।
नेहा यादव 94.67 नवम मां गायत्री इंटर कॉलेज कप्तानगंज।
पलक पांडेय 94.67 नवम पं. रामेश्वर मिश्र इंटर कॉलेज रामरेखा छावनी।
मृदुल पांडेय 94.67 नवम प्रैक्सिस विद्या पीठ शिवा कॉलोनी बस्ती।
आयुष कुमार मिश्र 94.50 दशम एसएमडीएस इंटर कॉलेज गौर।
विनय नरायन 94.50 दशम शांति देवी इंटर कॉलेज।
सलोनी चौधरी 94.50 दशम एसडीएस इंटर कॉलेज खड़ौहा।
अंकित शुक्ला 94.50 दशम प्रैक्सिस विद्या पीठ शिवा कॉलोनी बस्ती।
...
इंटरमीडिएट के होनहार
छात्र का नाम प्रतिशत स्थान विद्यालय का नाम
दीपक मौर्य 96.00 प्रथम गजाधर सिंह एकेडमी मुरादपुर हर्रैया।
जया पाठक 96.00 प्रथम राम सुभाष चौधरी इंटर कॉलेज चैसार।
दिव्यांशी यादव 95.60 द्वितीय पटवा इंटर कॉलेज बेलघाट।
जनार्दन चौधरी 95.20 तृतीय रामकेवल इंटर कॉलेज महथा खरका।
प्रतिक्षा वर्मा 95.20 तृतीय चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज धनऊवा।
आकाश सोनी 95.00 चतुर्थ गजाधर सिंह एकेडमी मुरादपुर हर्रैया।
सौम्या वर्मा 95.00 चतुर्थ पीबीएसडी इंटर कॉलेज मुंडेरवा।
सबा खातून 95.80 पंचम राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेस बस्ती।
काजल 94.80 पंचम पटवा इंटर कॉलेज बेलघाट।
नितिश कुमार 94.60 षष्ठम एनपी मिश्र इंटर कॉलेज बढ़नी।
अंशिका सिंह 94.60 षष्टम सावित्री चौधरी इंटर कॉलेज।
ममता 94.20 सप्तम एचएलवीसी इंटर कॉलेज हलुआ।
रितेश उपाध्याय 94.20 अष्टम किसान इंटर कॉलेज बस्ती।
संदीप चौधरी 94.20 अष्टम सावित्री विद्या बिहार।
मो. राशिद 94.20 अष्टम यशोदा देवी इंटर कॉलेज पिपरा।
अमरेंद्र वर्मा 94.20 अष्टम डीआरसी राष्ट्रीय सैनिक विद्यालय भीटी मिश्र।
रीमा देवी 94.00 नवम मां गायत्री देवी इंटर कॉलेज कप्तानगंज।
भास्कर 94.00 नवम राम सुमेर चौधरी इंटर कॉलेज करही।
सौम्या विक्रम सिंह 94.00 नवम किसान इंटर कॉलेज बेलभरिया।
शीला 93.80 दशम राम पियारे चौधरी इंटर कॉलेज रेहरवा।
...