कलवारी। थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय दुबौली रमचनपुर में बृहस्पतिवार की रात ताला तोड़कर चोरी कर ली गई। पुलिस को तहरीर देकर प्रधानाचार्य कृपा शंकर ने कहा है कि बृहस्पतिवार को विद्यालय बंद कर अपने घर चला गया। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे जब चपरासी विद्यालय खोलने पहुंचा तो देखा कि पांच दरवाजे के ताले टूटे हैं। जब वह पहुंचे तो तीन सीसीटीवी कैमरा टूटा मिला। एक सिलिंडर, दो भगोना, बच्चों के खेलने वाला सामान, अभिलेख भी नहीं थे। फुटेज देखने पर रात करीब 12:45 बजे पर एक युवक विद्यालय में दिखाई दे रहा है। थानेदार गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद