फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बनकटी-अशरफपुर मार्ग पर राहगीरों का चलना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। बस्ती-महुली मार्ग को जोड़ने वाली सड़क बनकटी से अशरफपुर करीब दो किमी जर्जर सड़क पर उखड़ी गिट्टियों और गड्ढों के कारण राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। मरम्मत के अभाव में सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। ग्रामीण राजीव शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, लालचंद, रामजनक ने बताया कि पंच वर्ष पूर्व पूर्व विधायक के समय सड़क की मरम्मत हुई थी। बारिश के दौरान इस सड़क के गड्ढे जलभराव के कारण दिखाई नहीं देते और राहगीर उनमें फंसकर गिरते रहते हैं। सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि यह मार्ग अशरफपुर, गंगौरी, गंगौरा आदि आधा दर्जन गांवों का आने-जाने का मार्ग है, लेकिन इस मार्ग की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। सहायक अभियंता उमेश चंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि जल्दी ही इस सड़क की मरम्मत शुरू कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें