बस्ती। समाजवादी पार्टी के विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने विधानसभा में आमजन से जुड़े कई प्रश्न उठाए। इनमें आयुष्मान भारत योजना, ग्राम पंचायतों में विकास कार्य, मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज भुगतान में देरी, बकाया गन्ना भुगतान, मानदेय कर्मियों की स्थिति, जर्जर सड़कों की मरम्मत और सिंचाई व्यवस्था जैसे कई सवाल शामिल रहे। इसका संबंधित मंत्रियों ने उत्तर दिया। आयुष्मान भारत योजना पर विधायक चौधरी ने कहा कि प्रदेश में अभी तक केवल 5:35 करोड़ ही आयुष्मान कार्ड धारक क्यों हैं? क्या सरकार सभी 14 करोड़ गरीब राशनकार्ड धारकों को स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए आयुष्मान भारत कार्ड बनाएगी? ग्राम पंचायत विकास के संदर्भ में विधायक चौधरी ने पंचायती राज मंत्री से पूछा कि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मानदेय और वित्तीय अधिकार न होने से उनके क्षेत्र का विकास रुक जाता है। संवाद
क