पैकोलिया। असनहरा निवासी 50 वर्षीय महिला की खेत में काम करते समय अचानक तबीयत खराब हो गई। परिवार के लोग अस्पताल ले गए तो उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। गौर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार के लोगों को सौंप दिया। असनहरा निवासी विद्यावती पत्नी मिठाई लाल अपने मायके गौर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में रहती थीं। बताया जा रहा है कि शनिवार को वह गेहूं की सिंचाई कर रही थीं। खेत में ही उसकी तबीयत खराब हो गई थी। संवाद