छावनी। थाना क्षेत्र के जमौलिया गांव के पास शुक्रवार को एक ढाबे के पीछे डीसीएम से उतारकर कंटेनर में सरिया लादने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाना ले गई है। पांच मजदूरों को बैठा लिया है। बताया जा रहा कि सरिया निर्माणाधीन अयोध्या रिंग रोड की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम के पहुंचने पर मजदूर डीसीएम से सरिया उतार कर हरियाणा नंबर के कंटेनर पर लाद रहे थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद अयोध्या जिले के नंबर वाली कार सवार लोगों को पूछताछ के लिए थाने पर ले आई है। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। संवाद