बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के अगया गांव के पूरब सरयू नहर के पास से गुजरे हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से झुलस गया। करंट से ट्रैक्टर के चारों पहिए दग गए। बगल के खेत में काम कर रहे किसानों के शोर मचाने पर चालक के परिवार के लोग और ग्रामीण जुट गए। घायल चालक को पीएचसी सल्टौआ ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अगया गांव के परशुराम ने सल्टौआ बाजार से लोहे की गुमटी खरीदा था। जिसे राजकुमार (54) अपनी ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर सल्टौआ से सरयू नहर के पटरी के रास्ते गांव की तरफ जा रहे थे। गांव से चार सौ मीटर पहले पहुंचने पर ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार में लोहे की गुमटी छू गई। जिससे पूरे ट्रैक्टर-ट्राली में करंट दौड़ गया। ट्रैक्टर के बोनट पर बैठे परशुराम ने कूदकर जान बचाई। जबकि राज कुमार को तेज करंअ लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
-