फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जांच में हुआ खुलासा, बिना पंजीयन के चला रहा था क्लीनिक

Wed, 21 Aug 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ओड़वारा बाजार में बिना पंजीयन के क्लीनिक संचालित हो रही थी। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो यह खुलासा हुआ। हालांकि, चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं मिले।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. रणजीत सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ओड़वारा बाजार पहुंचकर एक क्लीनिक पर छापा मारा। इस दौरान कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिले। यहां मरीजों के इलाज और दवाएं बिक्री होने की पुष्टि हुई। इस दौरान क्लीनिक पर मौजूद स्टॉफ सकते में आ गए। टीम को क्लीनिक से संबंधित कोई कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया। बताया गया कि इलाज के लिए कई उपकरण रखे गए हैं। मरीज भी कई मिले, जिन्हें दवाएं दी जा रही थीं।
टीम के अनुसार मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक संचालित होते पाया गया। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस दिखाया गया लेकिन, फार्मासिस्ट नहीं मिले। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि शिकायत के आधार पर संबंधित क्लीनिक और दवा की दुकान की जॉच की गई है। इसमें तमाम अनियमितता पाई गई है। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। मामले में कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें