फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जांच में मिला 387 शस्त्र अवैध, लाइसेंसियोंं की हो चुकी है मृत्यु

Sun, 19 May 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वरासत न होने के कारण डीएम ने असलहों का अवैध करार दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव में शस्त्र काे लेकर डीएम अंद्रा वामसी सख्त हैं। यहां शस्त्रों की जांच में 387 असलहे ऐसे पाए गए हैं जो अवैध हैं। इनके लाइसेंसी की मौत हो चुकी है। अब तक इसका वरासत ही नहीं हो सका है। डीएम ने बिना वरासत असलहों काे अवैध करार दिया है।
लोकसभा चुनाव में जिले में करीब 8000 असलहाें को जमा करने के निर्देश प्रशासन ने दिए थे। इस निर्देश में थोड़ी ढिलाई देते हुए कुछ ऐसे लोग जिनके लिए असलहा रखना आवश्यक था को आवेदन के आधार पर छूट दे दी गई। अब असलहों को जमा कराने के बाद डीएम ने वास्तविक मालिक की जांच कराई तो पता चला कि 387 शस्त्रों के मालिक अब दुनिया में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह भी पाया गया कि 518 शस्त्र लाइसेंस धारियों की मौत हो चुकी है, जिसमें से 131 के परिजनों के नाम से असलहों की वरासत हाे गई है। जबकि शेष असलहाें की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है। डीएम अंद्रा वामसी ने कहा कि जिन असलहों का वरासत नहीं हुआ है, उसे जमा करा लिया जाएगा। जब वरासत की प्रक्रिया पूरी होगी तब जिसके नाम से इसका वरासत होगा, उसे असलहा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें