तीन प्रधानों ने सचिव के खिलाफ की है अनियमितता की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। ब्लॉक की महिला सचिव सोनम श्रीवास्तव को जांच की आड़ में बचाने का खेल चल रहा है। जांच रिपोर्ट एक सप्ताह पहले दी जाएगी। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं।
बीडीओ को 12 सितंबर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसे सचिव ने 20 सितंबर को रिसीव किया। आरोप है कि नोटिस की समय सीमा पूरी होने के बाद भी जवाब नहीं नहीं दिया गया। चर्चा है कि डीपीआरओ ने जांच पूरी कर रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी दी है। इसकी पुष्टि डीडीओ अजय सिंह ने की है।
इधर, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मनीष चौधरी, सरैया के प्रधान के प्रतिनिधि जितेंद्र शुक्ला, गोपियापार के प्रधान अश्वनी यादव, रामगढ़ उर्फ कठार जंगल के प्रधान के प्रतिनिधि रामजीत यादव सहित कई प्रधान इस मामले को लेकर सीडीओ से मिल चुके हैं। सीडीओ ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
महिला सचिव की मूल तैनाती सीतापुर जिले के गोंदलामऊ ब्लॉक में होने से जांच रिपोर्ट सीतापुर भी भेजी जा रही है। महिला सचिव सोनम श्रीवास्तव पर जिस फर्म पर भुगतान करने का आरोप लगा है, उसका पता बस्ती जिले का है। मगर, फर्म लखनऊ में रजिस्टर्ड हैं।