कप्तानगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने एसपी कार्यालय में शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें उसके साथ हुए दुष्कर्म के मामले के विवेचक पर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर कई सालों तक दुष्कर्म किया। न्यायालय के आदेश पर पिछले एक जून को आरोपी युवक के खिलाफ हर्रैया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक उसके ऊपर सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। संवाद