हादसे में कृषि गोदाम के इंचार्ज घायल
छावनी। कस्बे के राजकीय कृषि गोदाम के इंचार्ज मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें प्राइवेट क्लीनिक पर ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे गोदाम इंचार्ज योगेंद्र सिंह हर्रैया से गोदाम के लिए आ रहे थे। अभी वे नाल्हीपुर गांव के पास हाईवे पर पहुंचे थे कि इसी बीच अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। हेलमेट पहनने की वजह से सिर पर तो चोट नहीं आई, लेकिन उनके हाथ पाव सहित अन्य स्थानों पर चोट लग गई।