फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एरियर भुगतान की उम्मीद से अनुदेशकों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति की बैठक रविवार को फव्वारा तिराहा के पास हुई। भुगतान का आदेश आने के बाद तय समय सीमा में भुगतान न होने के कारण राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने अपर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा को पत्र लिखकर एरियर भुगतान के लिए 2460.89 करोड़ रुपये की व्यवस्था का प्रस्ताव पुनर्वियोग माध्यम से प्रस्तुत किया है। इस पर अनुदेशकों ने प्रसन्नता जताई है। समिति के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रस्ताव से जिले के अनुदेशकों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से अनुदेशक एरियर भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। एरियर भुगतान 2017 से मार्च 2026 तक होना है। इस पत्र के जारी होने के बाद अनुदेशकों को पूरा विश्वास है कि 27 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई से पहले राज्य सरकार एरियर के लिए धन की व्यवस्था कर देगी। आनंद विक्रम, नीरज कुमार, शंभू नाथ सिंह, उमेश यादव, आजाद कुमार, चंद्र प्रकाश गोस्वामी, मयंक श्रीवास्तव, कपिल देव वर्मा, सत्यपाल राठौर, श्वेता मिश्रा, अनूप सिंह, रामगोपाल मिश्र, रवि सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें