सल्टौआ। दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए थानाध्यक्ष वाल्टरगंज ने बीडीओ सल्टौआ को पत्र भेजा। पत्र में बताया गया कि थाना क्षेत्र के महादेवा घाट और शिवघाट पर विसर्जन के दौरान जाने वाले रास्तों में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिन्हें सुधारना आवश्यक है। इस पर बीडीओ अनिल कुमार यादव ने संबंधित सचिव अखिलेश कुमार शुक्ल और चन्द्रशेखर को मार्ग को सुगम बनाने एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके तहत रास्तों की मरम्मत और प्रकाश की व्यवस्था समय पर करायी जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में कोई असुविधा न हो। संवाद