फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अटल आवासीय विद्यालय में खामियों को दूर करने के निर्देश

Sun, 18 Jun 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में स्थापित अटल आवासीय विद्यालय पहली जुलाई से शुरू होगा। इसमें कोई कमी न रहने पाए इस पर शासन की नजर है। शनिवार को स्थिति का जायजा लेने प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन अनिल कुमार यहां पहुंचे। हर्रैया स्थित विद्यालय का हाल जानने के लिए परिसर के अलावा व्यवस्था पर एक नजर डाली। कुछ खामियां उन्हें नजर आई तो उसे तत्काल दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बता दें कि यह विद्यालय परशुरामपुर के ग्राम बसेवाराय में स्थित है। इसका प्रथम शिक्षण सत्र जुलाई से शुरू होगा। यहां प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। परीक्षा के बाद यहां 40 छात्र व 40 छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। दोपहर बाद पहुंचे प्रमुख सचिव ने आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह, डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के साथ प्रशासनिक भवन, छात्र-छात्रा हास्टल, बुक स्टोर रूम, लाइब्रेरी, मेस, मल्टीपरपज हाल एवं शौचालय आदि को देखा। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि दरवाजों के ऊपर खाली जगह है। उन्होंने शीशा अथवा जाली लगाने का निर्देश दिया। परिसर में इंटरलाकिंग कराने को कहा, जिससे जलभराव की स्थिति न आए। इस मौके पर उपश्रमायुक्त शक्ति सेन मौर्या, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार, विद्युत, कार्यदायी संस्था व प्रधानाचार्य घनश्याम कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें