बस्ती। जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य ने सोमवार को दुबौलिया बीज गोदाम का निरीक्षण किया। अनुदानित दर पर उपलब्ध बीज का विवरण मूल्य पोस्टर पर अंकित पाया गया। उन्होंने गोदाम प्रभारियों को बीज का मूल्य सहित सूची अंकित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा बीज की ऑनलाइन बुकिंग के लिए किसानों को प्रेरित करने के साथ जागरूक भी किया जाए। ताकि समय रहते बीज का वितरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि गोदाम स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर अपडेट होना चाहिए। इस दौरान कुछ किसानों को मिनी किट बीज भी उन्होंने वितरित किया। संवाद