फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टीआरसी प्लांट में बिजली कनेक्शन शीघ्र कराने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
- बहादुरपुर ब्लाॅक क्षेत्र के कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरपुर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता मंगलवार को बहादुरपुर ब्लाॅक क्षेत्र के विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। लगभग साढ़े बारह बजे खड़ौवा जाट में हाल ही में शिफ्ट हुए टीआरसी प्लांट में पहुंचे, जहां विद्युत कनेक्शन न होने पर कनेक्शन शीघ्र कराने का निर्देश दिया।
लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा के पास टीआरसी प्लांट बना है। जहां बारिश के कारण पानी भर गया। पानी भरने के कारण नुकसान भी हुआ। उसके बाद इसे खड़ौवा जाट गांव में शिफ्ट किया गया। इस समय जनरेटर से आंगनबाड़ी केंद्र के लिए पोषक आहार तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


लगभग एक बजे कुसौरा ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन सरकारी गल्ले की दुकान का निरीक्षण किया। तैयार हो चुके भवन का शीघ्र हस्तांतरण का निर्देश दिया। इसी ग्राम पंचायत में बने इंटरलॉकिंग व कंपोजिट विद्यालय कुसौरा का निरीक्षण किया। इस दौरान मध्याह्न भोजन की दाल चखी। कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं से त्रिभुज से संबंधित सवाल किए इसका सही जवाब मिला। निरीक्षण के बाद निर्माणाधीन अकसड़ा पिपरा मार्ग का केंवचा के पास निरीक्षण किया। निमार्ण एजेंसी से मार्ग चौड़ीकरण में कहीं किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है, की जानकारी ली। उससे जुड़े कर्मी ने बताया कि पिपरा गौतम गांव में कुछ लोग बता रहे हैं कि सड़क उनकी जमीन में बनी है।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि उसके दस्तावेज जांच करा लें, जिससे किसी प्रकार की समस्या न हो। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस, प्रभारी बीडीओ बहादुरपुर सुरेंद्र नाथ वर्मा, एपीओ बहादुरपुर मयंक मंजुल गौतम सहित ब्लाॅक से जुड़े कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें