भानपुर। सड़कों के किनारे खुले में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर रोक लगाने से संबंधित ज्ञापन का एसडीएम हिमांशु कुमार ने संज्ञान में लिया। उन्होंने थानाध्यक्ष सोनहा, वाल्टरगंज, रुधौली और गौर को पत्र लिखकर अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसी दुकानों की जांच कर अपने स्तर से नियमानुसार प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। संवाद