फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तय समय में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश

Fri, 11 Jul 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका में बृहस्पतिवार को ईओ अंगद गुप्ता ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित पटल सहायकों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक कर सफाई नायकों और लिपिक को निर्देश जारी किए। कहा कि तय समय में प्रमाण पत्र जारी करें, ताकि नागरिकों को परेशानी न होने पाए। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को बेहतर तरीके से करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया। वार्डों में संचारी रोग अभियान के तहत जागरूकता बढ़ाने पर व डोर टू डोर कूड़ा उठाने पर विशेष ध्यान देने और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व सफाई नायकों को नियमित निगरानी के लिए निदेर्शित किया। सभी घरों से कूड़ा उठाने में लापरवाही और लंबित जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर ईओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जन्म-मृत्यु लिपिक अजय तिवारी को जल्द से जल्द प्रमाण पत्र जारी करने के आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कर निर्धारण अधिकारी उदयभान, अवर अभियंता जल अर्चना कुमारी, सफाई निरीक्षक दिनेश वर्मा, राजाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें