बस्ती। स्वास्थ्य सेवाओं में और बेहतरी लाने, सरकारी योजनाओं को आम जन तक पंहुचाने के साथ ही नेशनल स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिंदुवार मंगलवार को सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने समीक्षा की। सीडीओ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में संस्थागत प्रसव कम होने पर उन्होंने चिंता जताई और प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि जिन अस्पतालों का एनक्यूएएस का मूल्यांकन बाकी है उन्हें तैयार कराएं। इसके अलावा रविवार को आयोजित होने वाले जन आरोग्य मेले में मिल रही शिकायतों को लेकर अधिकारियों को जांच करने के लिए कहा। नवजात शिशुओं के लिए एनबीएसयू व एसएनसीयू की उपयोगिता के लिए इनबार्न और आउटबार्न यूनिट में शिशुओं को भर्ती करने में कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। संवाद