फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विशेष सचिव ने दिया गोशाला में बिजली लगवाने का निर्देश

Fri, 07 Apr 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज(बस्ती)। कप्तानगंज ब्लॉक के पोखरा स्थित गोशाला का मत्स्य विभाग के विशेष सचिव शर्मा प्रशांत ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। गोशाला का अभिलेख अपूर्ण मिला। परिसर में बिजली कनेक्शन और टुल्लू पंप न होने पर नाराजगी जताई।उन्होंने बीडीओ को बिजली कनेक्शन लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विशेष सचिव गोवंशों के रख-रखाव, दाना, पानी, भूसा, हरा चारा, टिन शेड आदि का जायजा लिया। गोशाला का अभिलेख अपूर्ण होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। निर्देश दिया कि दो घंटे के अंदर इसे पूरा करें। चारागाह की जमीन पर अतिक्रमण होने की बात सुनकर वह भड़क गए। उन्होंने लेखपाल को निर्देश दिया कि इसे अविलंब खाली कराएं। सचिव ने कहा कि गोशाला की व्यवस्थाओं में लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति, बीडीओ विनोद कुमार सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार राय, बुधेश सिंह, विजय सिंह, राहुल शुक्ला, सजंय कुमार, कृष्णा, अतुल पांडये, राकेश सिंह, रिंकू ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें