बस्ती। छावनी पुलिस ने दरोगा की बाइक में टक्कर मारने वाली कार के अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया है। पैकोलिया थाने पर तैनात एसआई रामपति चौहान निवासी भेउसा थाना हरपुर बुदहट गोरखपुर की 24 अप्रैल को छावनी में परिक्रमा में शांंति व्यवस्था ड्यूटी लगी थी। तहरीर के मुताबिक उनकी बाइक में छावनी से एक किमी पहले क्राॅसिंग पर जुलूस पार कराते समय सफेद रंग की कार के चालक ने टक्कर मार दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। संवाद