फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच लंबित होने पर खफा हुए आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पुलिस महानिरीक्षक आरके भारद्वाज ने जिले के हर्रैया सर्किल के क्षेत्राधिकारी व सर्किल के हर्रैया, छावनी, परशुरामपुर, पैकोलिया, गौर थाने के प्रभारियों व कर्मचारियों के साथ उनके कामकाज की समीक्षा की। समीक्षा (अर्दली रूम) के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच बिना किसी कारण लंबित रखने पर आपत्ति जताई। साथ ही क्षेत्राधिकारी व अन्य विवेचकों को निस्तारण प्रतिशत सुधारने को लेकर चेतावनी दी।
परिक्षेत्रीय कार्यालय में की गई इस समीक्षा के दौरान अपराध रजिस्टर, लंबित विवेचना, प्रारंभिक जांच, जांच, जेड रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। आईजी ने कहा कि चार्जशीट या फाइनल रिपोर्ट क्षेत्राधिकारी कार्यालय से ही एक कर्मचारी न्यायालय में दाखिल करने ले जाए। इसका इंद्राज प्रत्येक दशा में जीडी में अंकित किया जाएगा। चार्जशीट या फाइनल रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल होने या न होने की स्थिति में तस्करा जीडी में अवश्य अंकित किया जाए। दाखिले के संबंध में होने वाली कठिनाइयों को पुलिस अधीक्षक के माध्यम से मॉनीटरिंग सेल की बैठक में रखे जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडी पर सीसीटीएनएस के माध्यम से आपत्ति न किए जाने पर ध्यान देने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान आइजीआरएस निस्तारण की स्थिति काफी खराब मिली। इसमें गुणात्मक सुधार के लिए एवं प्रारंभिक जांच व सामान्य जांच को अति शीघ्र निस्तारण करने के लिए क्षेत्राधिकारी हर्रैया को निर्देशित किया। पब्लिक अप्रूवल सिस्टम में रेटिंग खराब होने पर सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष को रेटिंग ठीक करने का निर्देश दिया। साथ ही तीन माह में स्थिति में सुधार न होने पर कार्रवाई करने की हिदायत दी। पासपोर्ट जांच में भी स्थिति संतोषजनक न होने पर नाराजगी जताई।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलोवर्स की संख्या बढ़ाने को कहा। इस दौरान सीओ शेष मणि उपाध्याय के अलावा सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें