कमिश्नर अखिलेश सिंह और आईजी आरके भारद्वाज ने राज्यपाल के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण।
सल्टौआ । विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर के लेदवा गांव में चार सितंबर को प्रदेश के राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार सायं 5.45 बजे कमिश्नर अखिलेश सिंह व आईजी आरके भारद्वाज ने निरीक्षण किया।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी पंचायत भवन में सभा कक्ष, वाचनालय, पुस्तकालय, अमृत सरोवर व परिसर में स्थित विद्यालय का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी हासिल की।अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी से सुरक्षा व्यवस्था, गाड़ी पार्किंग सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी हासिल की। उपजिलाधिकारी भानपुर आशुतोष तिवारी, खंड विकास अधिकारी सल्टौआ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सल्टौआ गोपालपुर दुष्यंत सिंह आदि लोग मौजूद रहे। संवाद