फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोशाला के बगल की जमीन चारागाह के रूप में होगी दर्ज

Sat, 19 Aug 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रुधौली में ​ ​स्थित गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचीं डीएम प्रियंका निरंजन।
विज्ञापन
रुधौली। नगर पंचायत के इंदिरा नगर वार्ड में स्थित कान्हा गौशाला का शनिवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला के बगल खाली पड़ी जमीन को चारागाह के रुप में दर्ज कर नगर पंचातय को सुपुर्द करने का निर्देश राजस्व कर्मियों को दिया। डीएम ने गोशाला का निरीक्षण कर कमरों की टूटी फर्श सही कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

तैनात कर्मियों ने बताया कि पशु आहार उपलब्ध है, लेकिन खली नहीं है। डीएम ने निर्देश दिया कि मवेशियों को खली, गुड़ व हरा चारे की पर्याप्त व्यवस्था करें। पशु चिकित्सक डॉ. रितेश कुमार गुप्ता को रोज 12 से तीन बजे तक गोशाला पर रहने का निर्देश दिया। कुल 109 मवेशी मौके पर मिले, जिनकी सेवा में आठ कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम गिरीश कुमार झा, लेखपाल पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें