फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज

विज्ञापन
सल्टौआ क्षेत्र के चौकवा के लेदवा गांव में राज्यपाल के आने की सूचना पर कार्यक्रम स्थल का डीएम प्
विज्ञापन
बस्ती। जिले में चार सितंबर को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसको लेकर प्रशासनिक हलचल तेल हो गई है। उनके जनपद भ्रमण के दौरान कहीं कोई चूक न हो जाए, इसे लेकर डीएम, एसपी समेत सभी उच्च अधिकारी अलर्ट हैं।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने उनके भ्रमण कार्यक्रम में शामिल विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर के ग्राम लेदवा को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। उन्होंने यहां के अमृत सरोवर, ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय का स्वयं निरीक्षण किया। कहा कि खामियों को हर हाल में समय रहते दूर कर लिया जाए। इसके बाद गांव को सजाने संवारने की कवायद शुरू कर दी गई है।
इस मौके पर सीडीओ डाॅ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डाॅ. आरपी मिश्रा, बीएसए अनूप तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी, डीएसओ सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें