फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मंडलायुक्त, आईजी ने नामांकन स्थलों का लिया जायजा

Mon, 17 Apr 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सदर तहसील के नामाकंन केंद्र का कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा, आईजी आरके भारदद्वाज, डीएम प्रियंका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र और आईजी आरके भारद्वाज ने सोमवार को नगर निकाय नामांकन स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सदर तहसील व हर्रैया तहसील में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के नामांकन दाखिला स्थल पर प्रबंधों की जानकारी ली। ड्यूटी में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों को उनके दायित्वों, निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बारे में जरूरी सलाह दी। ड्यूटी में लगे मजिस्ट्रेट व पुलिस बल को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराए जाने एवं निष्पक्ष रूप से नामांकन दाखिला संपन्न कराने का निर्देश दिए। तहसील सदर/हर्रैया तहसील में शांति व्यवस्था में लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर सतर्कता पूर्वक कार्य करने की हिदायत दी। इस मौके पर डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार आर्य, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसडीएम सदर शैलेश कुमार दुबे भी साथ में मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें