बस्ती। जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य ने सोमवार को ग्राम सभा महुआर पहुंचकर युवा किसान अभिषेक पांडेय सोनू के फार्म पर काला नमक धान की उन्नत प्रजातियों का निरीक्षण किया। उन्होंने खेत में लगी फसल की स्थिति और खेती की तकनीक की जानकारी ली। इस दौरान युवा किसान से काला नमक धान की खेती, उत्पादन और इससे जुड़े जरूरी पहलुओं पर चर्चा की। किसान अभिषेक पांडेय ने उन्हें खेती से संबंधित विभिन्न जानकारियां दीं। संवाद