फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के साथ स्कूल जा रही मासूम की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के साथ स्कूल जा रही मासूम की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। फोरलेन पर जिले के नगर थाना क्षेत्र के बसहवा फ्लाईओवर के निकट शनिवार को पांच वर्षीय मासूम की सड़क हादसे में मौत हो गई। पिता संग बाइक से वह स्कूल जा रही थी। अचानक सामने आए कुत्तों के झुंड से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और गिरकर डिवाइडर से टकराने से मासूम के सिर में गंभीर चोट आई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिलखांव निवासी चंदन अपनी पांच वर्षीय पुत्री आकांक्षा को बाइक से नगर थानांतर्गत फुटहिया स्थित उसके स्कूल अभ्युदय एकेडमी में छोड़ने के लिए शनिवार सुबह जा रहे थे। अभी वह फोरलेन पर नगर थाने के बसहवा चौराहे के निकट फ्लाईओवर के पास पहुंचे थे कि एकाएक उनकी बाइक के सामने कुत्तों का झुंड आ गया, जिससे बचने के लिए उन्होंने ब्रेक लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठी उनकी बिटिया छिटक कर दूर जा गिरी और उसका सिर डिवाइडर से टकरा गया। गंभीर चोट आने से घटनास्थल पर ही मासूम ने दम तोड़ दिया। सूचना पर फुटहिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें