फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ई-रिक्शा पलटने से दबकर मासूम की मौत

Sun, 29 Dec 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। महसो पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर एक बेकाबू ई-रिक्शा अचानक पलट गया। इससे घर के बाहर खेल रहे मासूम की ई-रिक्शा से दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महसो बजार निवासी आनंद गौड़ का चार वर्षीय रुद्र शनिवार की रात करीब आठ बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी उस रास्ते से गुजर रहा ई-रिक्शा अचानक बेकाबू होकर पलट गया। दबकर रुद्र गंभीर रूप से चोटिल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए, जहां पर देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक भाई और एक बहन में रुद्र छोटा था। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। लालगंज के थानाध्यक्ष सुनील गौड़ ने बताया कि ई-रिक्शा के चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें