फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक्सपायरी वैक्सीन लगाने से मासूम की बिगड़ी तबीयत

Mon, 21 Oct 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिला अस्पताल के पास स्थित एक निजी अस्पताल में मासूम को एक्सपायरी वैक्सीन लगाने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, एक्सपायरी वैक्सीन लगाने से मासूम की तबीयत बिगड़ गई। आननफानन मासूम बच्ची को मेडिकल कॉलेज बस्ती में भर्ती कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र के धरमूपुर दुधारा के विवेकानंद ने सीएमओ और थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि जिला अस्पताल स्थित एक मेडिकल सेंटर पर बुखार व अन्य दिक्कतें होने पर छह माह की बच्ची को शनिवार को भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां डॉक्टर ने बच्ची को वैक्सीन की डोज दी। कुछ देर बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टर से संपर्क किया तो फिर से इलाज शुरू किया गया।
इसके बाद वैक्सीन पर नजर पड़ी तो वह एक्सपायर थी। इसके इस्तेमाल की तिथि जुलाई 2024 में ही खत्म हो चुकी थी। इसके बाद डॉक्टर से संपर्क कर शिकायत करने की कोशिश की तो डॉक्टर ने मिलने से मना कर दिया। थकहार कर बच्ची को लेकर मेडिकल कॉलेज बस्ती पहुंचे। यहां इमरजेंसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने इस गैर जिम्मेदाराना व्यवहार पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि जो वैक्सीन लगाई गई थी वह वक्सीफ्लू-चार वैक्सीन है। इंफ्लूंजा रोकने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें