नगर बाजार (बस्ती)। मरवटिया बाबू में पांच वर्षीय मासूम को मोबाइल चार्जर के कटे तार से करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के अनुरोध पर पंचनामा कर शव को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार मनोरमा घाट कर दिया।
मरवटिया बाबू निवासी सूरजभान ने बताया कि घर के बाहर मोबाइल का चार्जर बोर्ड में लगा लगा था। उस समय बिजली नहीं थी। बच्चे बकरी लेकर गांव के बाहर गए थे। सूरजभान भी सिवान के तरफ गया था। कुछ देर बाद लौटा तो देखा कि पांच वर्षीय बेटी दिव्यांशी के हाथ में चार्जर का तार चिपका हुआ था और धुआं निकल रहा था। शोर मचाते हुए चार्जर को प्लग से अलग किया और तत्काल उसे लेकर सीएचसी पर पहुंचे। डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
मृतका की मां किरन देवी ने बताया कि चार बच्चों में सबसे बडी 13 वर्षीय संजना, 12 वर्षीय रंजना, 10 वर्षीय लक्ष्मी व सबसे छोटी बेटी पांच वर्षीय दिव्यांशी थी। परिजनों के चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग उन्हें ढांढस पहुंच गए। संवाद