फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मासूम का शव पानी टंकी में मिला, कमरे से टंकी में कैसे गया? अभी भी सवाल- नाना के दर्ज कराया केस

Mon, 22 Apr 2024 12:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

हरैया थाना क्षेत्र के अमारी बाजार के महाबीरन पूर्व में पांच माह के बच्चे का शव पानी की टंकी में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पहले मां ने बताया कि उसे बेहोश कर किसी ने बेटे को ले जाकर पानी की टंकी में फेंक दिया। लेकिन, आशंका जताई जा रही है कि मां ने ही बेटे को पानी की टंकी में डुबोकर मार दिया। वहीं, मां परिजनों पर आरोप लगा रही।
विज्ञापन
मासूम की मौत के बाद थाने पर पिता रवि, बुआ सुषमा और दादी रोते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानी की टंकी में पांच माह के मासूम के डूबकर मरने के मामले में रहस्य बना हुआ है। मृतक के नाना की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। परिवार के लोग उसकी मां पर आरोप लगा रहे हैं, जबकि मृतक की मां का कहना है कि उसके बेटे को गोद से किसी ने छीनकर पानी की टंकी में डाला।

विज्ञापन




सीओ हर्रैया अशोक मिश्र का कहना है कि अभी स्पष्ट नहीं हो रहा है कि बच्चे को पानी की टंकी में किसने डाला। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शीघ्र घटना का पर्दाफाश करेगी। बता दें कि हरैया थानाक्षेत्र के अमारी बाजार के महाबीरन पुरवा में रवि सोनी की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले छावनी थानाक्षेत्र के देवखर निवासी राज कुमार सोनी की पुत्री पिंकी से हुई थी।
विज्ञापन


पांच महीने पहले बेटा कृष्णा पैदा हुआ। रविवार को देरशाम पांच माह के कृष्णा को किसी ने छत पर रखी पानी की टंकी में डाल दिया। उस समय रवि सोनी, उसकी बहन सुषमा आदि किसी कार्यक्रम में गए थे। लौटकर आने के बाद बच्चे को न देख वे ढूंढने लगे।

शक होने पर पानी की टंकी में देखा तो मासूम मृत पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी की टंकी से बरामद किया। परिवार के लोग आरोप लगाने लगे कि किसी बात पर विवाद के बाद उसकी मां ने अपने ही बच्चे को छत पर रखी पानी की टंकी में ले जाकर डुबा दिया। जबकि मासूम की मां ने परिवार के अन्य लोगों पर हाथ से छीनकर डुबाने का आरोप लगाने लगी।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें