फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घायल युवक की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत

Tue, 25 Jun 2024 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। कलवारी थाना क्षेत्र के धनौवा तिराहे के पास 21 मई को सड़क दुर्घटना में घायल युवक की सोमवार को मेडिकल काॅलेज लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय विवेक कुमार शुक्ला निवासी पांऊ थाना कलवारी 21 मई की शाम को बाइक से कलवारी की तरफ जा रहे थे। धनौवा तिराहे के पास ट्रैक्टर से टकरा कर सड़क पर गिर कर घायल हो गए थे। आसपास के लोगों ने सीएचसी कुदरहा पहुंचाया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां भी हालत में सुधार न देख चिकित्सक ने गोरखपुर रेफर कर दिया। एक सप्ताह तक गोरखपुर में प्राइवेट अस्पताल में इलाज हुआ। उसके बाद हालत में सुधार न होने पर परिजन मेडिकल काॅलेज लखनऊ ले गए, जहां इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें