फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Thu, 22 Feb 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज(बस्ती)। कप्तानगंज मुख्य चौराहे पर मंगलवार देर रात सड़क पार करते समय बाइक सवार होटल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया, लेकिन स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आंबेडकर नगर जिले के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के बुद्धपुर चांदपुर निवासी अनुज कुमार (26) कप्तानगंज चौराहे पर स्थित एक होटल में काम करता था। मंगलवार की रात 9:30 बजे वह बाइक लेकर किसी काम से बाजार जा रहा था। मुख्य चौराहे पर अयोध्या की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे चपेट में ले लिया। इससे वह सड़क पर गिर पड़ा और पीछे से आ रहे टैंकर की चपेट में भी आ गया। सिर में गंभीर चोट के कारण चिकित्सक ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम गोरखपुर में हुआ है। अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें