महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर सोमवार सुबह करीब छह बजे खड़ौहा गांव के पास वाहन की चपेट से 70 वर्षीय बुजुर्ग चंद्रदेव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सक ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, खड़ौहा निवासी चंद्रदेव महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर स्थित अपने मकान से सड़क पार नित्यक्रिया के लिए गए थे। लौटते वक्त महादेवा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से उन्हें चपेट में ले लिया था। संवाद