वॉल्टरगंज। बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग एक सप्ताह बाद मौत हो गई। बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर स्थित वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के भुजैनिया गांव के समीप 25 मार्च शाम को हुई अज्ञात बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग छोटे लाल की बृहस्पतिवार को सुबह लगभग नौ बजे उनके घर पर मृत्यु हो गई। मृतक के बड़े बेटे राम सुरेश चौधरी ने बताया कि घटना के बाद उन्हें पिता को चिकित्सकों ने नाजुक स्थिति में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था, वहां पर इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें बुधवार को घर ले जाकर सेवा करने की सलाह दी थी। परिजनों ने दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार महादेवाघाट पर कर दिया है। संवाद