कलवारी। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के गौसपुर बाजार के पास 12 मई की रात टायर चेक कर रहे खलासी को चपेट में लेने वाले ट्रक चालक पर खलासी के चचेरे भाई ने मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में उमेश यादव निवासी रैकवार थाना कप्तानगंज ने लिखा है कि उसके चाचा के लड़के वीरेंद्र यादव जो ट्रक पर खलासी का काम करते हैं। 12 मई की रात गौसपुर के पास पहुंचने पर चालक ने टायर जांचने को कहा। वीरेंद्र नीचे उतर कर टायर जांच कर ही रहे थे कि तभी एक अन्य ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए चपेट में ले लिया, जिससे वीरेंद्र का पैर पहिया के नीचे आ गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। काफी देर तक वीरेंद्र का पैर पहिया के नीचे फंसा रहा गुहार लगाने पर आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर से खींच कर ट्रक को हटाया जिससे उनका पैर टूट गया। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच उपनिरीक्षक विजयकांत यादव को दी गई है। संवाद