फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुदाल के बेंट से मारपीट कर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली पुलिस ने कुदाल की बेंट से मारपीट कर घायल कर देने व जानमाल की धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के महुआर निवासी उग्रसेन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार को वह कुडही गांव स्थित दुकान पर गए थे। रास्ते में एक लड़की दौड़ते हुए उनसे टकरा गई। इसके बाद अपशब्द बोलने लगी। कुछ देर बाद लड़की के पिता संजय आ गए। आरोप लगाया कि उन्हें कुदाल के बेंट से मार पीटकर घायल कर दिया गया। उनके बाएं हाथ में काफी चोट आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें