बनकटी। लालगंज थानाक्षेत्र के देवमी निवासी 65 वर्षीय हरिराम विश्वकर्मा बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे छत से लटकी सागौन की टहनी काटते नीचे गिर गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें पीएचसी बनकटी ले गए। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद