फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगवाने के बाद महिला सफाई कर्मी मौत

Tue, 19 Dec 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रा​धिका देवी की मौत होने पर रोते विलखते परिजन।
विज्ञापन
सल्टौआ के चिकित्साधिकारी ने सील किया मेडिकल स्टोर
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के लक्षमनपुर चौराहे की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज (बस्ती)। मेडिकल स्टोर पर टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने गई लक्ष्मणपुर निवासी 45 वर्षीय महिला सफाई कर्मी की कुछ देर में मौत हो गई। परिवार के लोग मेडिकल स्टोर संचालक पर आरोप लगाने लगे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे लक्ष्मणपुर निवासी राधिका देवी पत्नी जगदीश सफाई कर्मी लक्ष्मण चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने गई थी। आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक में बिना किसी जांच के उसे मोनोसेफ नामक इंजेक्शन लगा दिया। इससे महिला की हालत बिगड़ने लगी और मौके पर बेहोश हो गई। घटना को देख आसपास के लोग जुट गए। जानकारी राधिका के पति जगदीश को दी गई। पकरी भीखी में ड्यूटी पर मौजूद उसके पति पहुंचे। इस बीच परिजन भी आ गए। आननफानन महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच मौका पाकर मेडिकल स्टोर संचालक दुकान बंद कर भाग गया। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर, चौराहे के अन्य मेडिकल स्टोर संचालक भी घटना देखकर दुकानें बंद करके भाग निकले। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामपाल चौरसिया ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी ली। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सल्टौआ डॉ. मनीष कुमार अपनी की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी मृतका के पति जगदीश से ली। इसके बाद मेडिकल स्टोर सील कर दिया गया।
विज्ञापन

...
खुरपी से अंगुली में लग गया था घाव
राधिका देवी सफाई कर्मचारी के पद पर ग्राम पंचायत पकरी भीखी के राजस्व ग्राम मोहम्मदपुर में तैनात थी। जबकि उनके पति जगदीश ग्राम पंचायत पकरी भीखी में सफाई कर्मचारी पद पर तैनात हैं। पुलिस की पूछताछ में मृतका के पति जगदीश ने बताया कि पत्नी के बाएं पैर की अंगुली में रविवार शाम खुरपी से चोट लग गई थी। वह टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने सोमवार सुबह मेडिकल स्टोर पर गई थी। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। बेटा अजय, आदित्य, बेटी रुचि तथा जगदीश सहित परिवार के सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें