बभनान/पैकोलिया। गौर ब्लाॅक के कुनगाई बुजुर्ग गांव में पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। बीमार पशुओं का इलाज किया गया। मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ला ने गोपूजन व पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। पशु चिकित्सक बभनान डॉ. विनायक पांडे ने पशुपालकों को पशुपालन विभाग के योजनाएं जैसे कृत्रिम गर्भाधान, पशुपालन बीमा, पशुपालन केसीसी आदि योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉक्टर रमेश यादव ने योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर लालजी पांडे, दुर्गेश मिश्र, रजत,विनोद,दिलीप, सत्येंद्र, दयाशंकर संजय तिवारी, कैलाश आदि मौजूद रहे। संवाद