एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक करती छात्राएं
बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देशन में जिला एड्स नियंत्रण समिति एवं दिशा बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को एचआईवी, एड्स के प्रति जागरूक किया गया। फ्लैशमाब कार्यक्रम रेलवे स्टेशन पर स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बस्ती की छात्राओं की ओर से किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. आईए खान चिकित्सक रेलवे चिकित्सालय बस्ती द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। अखिलेश सिंह ने बताया की सघन ग्राम पंचायत स्तरीय बैठक, डोर टू डोर कैंपेन काॅलेजों में जागरूकता सत्र का आयोजन किया जा रहा है। संवाद