फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लू के खतरे और बचाव की दी जानकारी

Sat, 05 Apr 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया तहसील में नायब तहसीलदार रवि कुमार की अध्यक्षता में लू के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर चले अभियान में जिला आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने लू के खतरे और उससे निपटने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि हीट वेव से बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों पर के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि हीट वेव तब होती है जब किसी क्षेत्र में सामान्य से अधिक तापमान लंबे समय तक बना रहता है। यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती है और हीटस्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और अन्य गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर सकती है। अभियान में हीट वेव के प्रभावों को कम करने के लिए तैयार किए गए साहित्य का वितरण किया गया। जिसमें हीट वेव के दौरान अपनाए जाने वाले जरूरी उपायों की जानकारी दी गई। अभियान में तहसील के समस्त राजस्व कर्मचारी व आम जनमानस ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें