फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिलाओं व बच्चियों को दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। मिशन शक्ति- 5 के तहत रविवार को थाना क्षेत्र के बैडा समय माता मंदिर भानपुर में महिलाओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। उन्हें वूमेन हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। सोनहा थाने के उपनिरीक्षक परमात्मा राय व महिला आरक्षी मानसी वर्मा ने कहा कि घर से बाहर निकलने पर सतर्क रहें। अगर कहीं कोई अनहोनी की आशंका हो तो तुरंत हेल्प लाइन नंबर पर सूचना दें। पुलिस तत्काल पहुंचेगी। वूमेन हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस सेवा व साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन की जानकारी दी। पुलिस आपकी मदद करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें