फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उद्योग बंधु की बैठक में उठा विद्युत कटौती का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को लेकर उद्यमियों ने बैठक में अपनी बात रखी। निर्बाध आपूर्ति की मांग पर आयुक्त अखिलेश सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि औद्योगिक क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त अखिलेश सिंह शुक्रवार को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने निर्देश दिया कि उद्योग स्थापना करने वाले उद्यमियों को विभागीय अधिकारी समय से सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करायें। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 में एमओयू साइन करने वाले कम से कम 35 प्रतिशत उद्योगों का सितंबर में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कराएं।
समीक्षा में उन्होंने पाया कि मंडल में कुल 525 उद्यमियों ने इन्वेस्टर समिट में एमओयू साइन किया गया, इससे लगभग 31343 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके सापेक्ष 6 माह के अंदर 139 उद्यमियों 2368 करोड़ के उद्योग धरातल पर शुरू किया जाएंगे। मंडलायुक्त ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी, वित्त पोषण योजना, निवेश मित्र पोर्टल आदि की समीक्षा किया।
विज्ञापन

आईजी आरके भारद्वाज ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि कानून व्यवस्था संबंधी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। बैठक का संचालन संयुक्त आयुक्त उद्योग हरीश प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर अपर आयुक्त राजीव पांडेय, एसडीएम आशुतोष तिवारी, चैंबर आफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक सिंह, महासचिव हरिश्चंद्र शुक्ला, अनिल सिंह रैकवार, यूपीसीडा के एससी पांडेय, उपायुक्त सेल्स टैक्स प्रभाकर सरोज, उद्यमी विनोद विशाल श्रीवास्तव, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें