फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कृषिकर्मियों का बेमियादी धरना खत्म

Wed, 18 Sep 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्राविधिक सहायक भानुशंकर पर जानलेवा हमले के मामले को लेकर उप कृषि निदेशक कार्यालय परिसर में चल रहा बेमियादी धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी, धारा बढ़ाने के बाद धरने का स्थगित करने का निर्णय लिया गया। मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मौर्य ने प्राविधिक सहायकों से अपील की कि मांगे पूरी हाे चुकी हैं। ऐसे में अब सभी कर्मी काम पर लौट लाएं। इस मौके पर हेरंबनाथ त्रिपाठी, दिलीप चौधरी, विजय वर्मा, क्षितिज, मुकेश कुमार, अमित कुमार, अभिमन्यु, आनंद कुमार सिंह, पवन मिश्रा, रामकृष्ण शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें